अज्ञात वाहन और टेम्पों की भिड़न्त, टैम्पों चालक की मौत

परिवार वालों ने की सरकार से मुआवजे की मांग
समृद्धि न्यूज, रोजा,शाहजहांपुर। शुक्रवार की देर रात मोहम्मदी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टैम्पो को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल टेम्पो चालक को उपचार के लिये राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। टेम्पो चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही परिवार के लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के दोहक गांव निवासी कल्याण उर्फ कल्लू (37) पुत्र विश्राम पेशे से आटो चालक था। वह आटो चलाकर पत्नी पूजा और दो बेटियों का भरण-पोषण करते था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह आटो चलाने निकले था और रात करीब आठ बजे घर आ गए था। उसके बाद खाना खाया और फिर करीब नौ बजे फिर से आटो चलाने के लिए निकल गए था। रात में रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे आटो चालक कल्याण गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप में घायल कल्लू को एबुंलेस से मेडिकल कालेज भेज कर पहचान कर हादसे की सूचना परिजनों को दी। उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने कहा कि कल्याण पोस्टमार्टम हाऊस पर परिजनों ने बताया कि कल्लू बहुत मेहनती था। उसके अलावा परिवार में कोई कमाऊ सदस्य नहीं है। उन्होंने सरकार से परिवार चलाने के लिए मुआवजा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *