अज्ञात महिला की लोहिया अस्पताल में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस अब महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को दो दिन पूर्व एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया था। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस लोहिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *