
*फाइनल मैच कानपुर और उन्नाव के बीच ३१ मई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्रह्मदत्त स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रहे स्व0 यदुनाथ सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अन्र्तगत खेले गये गु्रप बी के सेमीफाइनल का टूनल मैच उन्नाव और बरेली की टीमों के बीच खेला गया। उन्नाव के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बरेली ने २० ओवर खेलकर १२९ रन ९ विकेट खोकर बनाये। बरेली की ओर से शिवांशु पाण्डेय ने ४९ रन, नितेश ने २४ रन, जीशान ने १३ रन और अनन्त भटनागर ने ११ रन बनाये। उन्नाव की ओर से साहिल ने ३ विकेट १७ रन देकर प्राप्त किये। सार्थक ने २ विकेट, मो0 नवी और सैफ अहसान ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। १३० रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्नाव की टीम ने अपना विजय लक्ष्य १८.५ ओवर में १३२ रन बनाकर ६ विकेट खोकर बरेली से मैच ४ विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्नाव की ओर से गुरुवीर ने ३३ रन, सार्थक ने २७ रन, सैफ अहसन ने २० और मो0 नवी ने १० रन बनाये। मैच के मैन आफ दि मैच सार्थक सिंह को पुरस्कार ट्राफी फर्रुखाबाद जिले की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान वर्षा रानी ने प्रदान की। मैच में अम्पायरिंग आसिफ रजा और राजेश मिश्रा ने की। स्कोरर मोहित प्रकार थे। मैच के दौरान जिला क्रिकेट सचिव मोहन लाल अग्रवाल, राहुल मिश्रा, प्रमोद कुमार शुक्ला, भुवनेश अग्निहोत्री, समय राजपूत, आदित्य चंदेल, सौरभ सक्सेना, कुनाल राजपूत, आर्यन सिंह, लव माथुर, सुहानी राठौर आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच कानपुर और उन्नाव के बीच ३१ मई को प्रात: ७ बजे खेला जायेगा।
