डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अधिवेशन में पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसके साथ ही एकता पर बल दिया गया। डा0 चक्र सिंह यादव को अध्यक्ष व डा0 जितेन्द्र सिंह को पुन: मंत्री बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी पिछले कार्यकाल की तरह ही रही। प्रत्येक पद के लिए एक-एक ही नामांकन होने थे। चुनाव निर्विरोध हो गया।
डा0 राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के सभागार में वरिष्ठ चिकित्सक डा0 बीवी कटियार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चुनाव प्रेक्षक के रुप में डा0 श्याम नरेश दुबे व चुनाव अधिकारी डा0 धर्मेन्द्र सिंह यादव व सहायक चुनाव अधिकारी डा0 मानसिंह प्रजापति रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सर्वेश यादव रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट टीसी राजपूत एवं महेश चन्द्र को शाल ओड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र यादव सहायक चुनाव अधिकारी डा0 मानसिंह प्रजापति ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष डा0 पवन प्रताप, संगठन मंत्री डा0 अरविन्द प्रजापति, संयुक्त मंत्री डा0 योगेश यादव, कोषाध्यक्ष डा0 गरिमा सचान, डा0 रजनेश यादव एडीटर चुने गये। इस अवसर पर डा0 कैलाश दुलानी, डा0 हरेन्द्र सिंह चौहान, डा0 सर्वेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *