कमालगंज,समृद्धि न्यूज। गांव में हो रही भागवत कथा के समापन पर पूजा की मूर्ति एवं सामग्री को विसर्जन के लिए श्रंगीरामपुर ले जाते समय बाइक सवार युवक बच्चे को बचाने के चक्कर में सडक़ के किनारे खड़े चार पहिया वाहन से टकरा गये। जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरा निवासी आशीष पुत्र विनोद गांव में हो रही भागवत कथा के समापन पर गांव वालों के साथ विसर्जन के लिए अपने रिश्तेदार योगेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम फूलपुर सरायअगहत के साथ बाइक से श्रंगीरामपुर के आगे चमन ऋषि आश्रम गंगा तट पर जा रहे थे। अन्य गांव वाले ट्रैक्टर से जा रहे थे। कमालगंज शांति गेस्ट हाउस के नजदीक रोड पर चल रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे खड़े चार पहिया वाहन से टकरा गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र्र कमालगंज भेजा गया। जहां पर डॉक्टर मान सिंह वर्मा द्वारा हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक की चपेट में आने से जुनैद निवासी ग्राम राजेपुर सरायमेंदा भी घायल हो गया। जिसे लोहिया अश्पताल भेजा गया है।
अनियंत्रित बाइक सवार सडक़ के किनारे खड़े वाहन से टकराये, घायल
