झोपड़ी के बाहर खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। झोपड़ी के बाहर खेल रहे बच्चों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक पुनीत कुमार पुत्र रामवीर निवासी गांव काकोरी थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उम्र 4 वर्ष ढाईघाट गंगाजी पर अपनी मड़ैया के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को शमशाबाद सीएचसी पर लाया गया। जहां बच्चे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा बबाल करने की आशंका पर सीएचसी में एसडीम कायमगंज भी मौके पर पहुंचे तथा मृतक के पिता को उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया। जिसके बाद परिजनों तथा मृतक के पिता रामवीर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक दारू के नशे में था और तेज रफ्तार ट्रैक्टर से झोपड़ी के बाहर खेल रहे उसके पुत्र को रौंद दिया। उसका इकलौता पुत्र पुनीत था। बच्चे की मौत की सूचना पर बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की मां काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेरीकेटिंग के बाद भी पुलिस अपने चहेतों की गाडिय़ां व ट्रैक्टर अंदर भेज रही है और सभी के वाहन बाहर बेरीकेटिंग के पास खड़े कराए जा रहे हैं। अगर पुलिस द्वारा वाहन मेले के अंदर न जाने दिये जाते तो आज ये घटना नहीं घटित होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *