झूलों का चक्का जाम, सन्नाटे में बैठे रहे दुकानदार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां भागीरथी के पावन तट पांचाल घाट पर आबाद मेला रामनगरिया ेंमें बीते दिन से रुक-रुककर हो रही वारिश से झूलों आदि का चक्का जाम सा हो गया। वहीं दुकानदारों में भी मायूसी देखी गयी। वारिश के चलते ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही वेमौसम बरसात से सब अस्त व्यस्त सा हो गया। दुकानदार की तो बोहनी तक नहीं हुई। सबसे ज्यादा असर रोज कमाने खाने वालों पर पड़ा। उनका कहना था कि वारिश से सब अस्त व्यस्त हो गया है। यही हाल मेला श्री रामनगरिया का रहा। मनोरंजन के साधन जिसमें झूले, मौत का कुआं, सर्कस, जादू आदि जहां के तहां रुक से गये। वारिश के चलते मेले में सन्नाटा सा दिखा। मेले में दुकान लगाये दुकानदारों का कहना था कि रविवार को छुट्टी के चलते सबसे ज्यादा मेला चलता है। जिसके चलते वह काफी खुश थे कि रविवार को अनकी अच्छी खासी आमदनी होगी, लेकिन शायद प्रकृति उनसे रुठ सी गयी। जिसके चलते मेले में कुछ को छोडक़र अधिकांश लोग नहीं आये। वहीं बरसात से पांचाल आदि भी चूने लगे। जिससे कल्पवास करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम दो दिन तक और ऐसी ही रहेगा। फिलहाल ७ फरवरी को मौसम खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते दुकानों की चिंतायें और बढ़ गयी हैं।

