लखनऊ, समृद्धि न्यूज। यूपी में मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। नए आदेश के बाद अब राजधानी लखनऊ की कमिश्नर रौशन जैकब की जगह अब विजय विश्वास पंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त और सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसी के साथ राजेश कुमार द्वितीय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को महानिदेशक पर्यटन, किंजल सिंह महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को परिवहन आयुक्त, ब्रजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद की जिम्मेदारी मिली है।

