समृद्धि न्यूज। मानसून वापसी की तैयारी में है, पूर्वी यूपी और बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया है। बिहार, असम, सिक्किम, उत्तराखंड, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। हैदराबाद, कर्नाटक, कोंकण और गोवा वाले हिस्से के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने बताया ने सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है, कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी हो रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके मध्य भारत की ओर बढऩे के साथ ही मानसून द्रोणी निष्प्रभावी हुई है। परिणामस्वरुप बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के उत्तर प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती भाग तक पहुंचने से वर्षा की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होगी। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के दौरान मेघगर्जन के भी आसार हैं। 17-18 सितंबर के दौरान राजधानी लखनऊ में भी मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है।
