समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2026, 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस साल कुल 53,37,778 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए प्रदेश भर में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सुबह सवा सात बजे से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा होगी जो कि सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी।
इस साल कुल 53,37,778 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिनके लिए प्रदेश भर में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीच पेपर लीक की अफवाहों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़ा बयान जारी किया है। परिषद ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सुनियोजित तरीके अफवाह फैलाकर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करें। इसी बीच परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद चेंकिंग कर उन्हें इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्मार्ट वॉच पर लाने पर प्रतिबंध है।
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज
