यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 54 लाख छात्रों के लिए यह खबर बेहद अहम है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब सभी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि यह लंबा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

पिछले साल यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। ऐसे में इस साल भी संभावना जताई जा रही है कि 2025 का परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और बोर्ड फिलहाल स्कोर डेटा को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है।

यूपी बोर्ड ने किया छात्रों और अभिभावकों को किया अलर्ट

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाते हुए कुछ साइबर ठग धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग अंक बढ़ाने या फेल छात्रों को पास कराने का झांसा देकर छात्रों से पैसे मांग रहे हैं।

क्या दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ आएंगे?

पिछले कई सालों की तरह इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। इससे छात्रों और उनके परिवारों को एक साथ जानकारी मिलेगी और वे आगे की योजना जल्दी बना सकेंगे—चाहे वो कॉलेज एडमिशन हो, स्कॉलरशिप हो या कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

इस बार मार्कशीट में दिखेंग कई बदलाव

इस बार छात्रों को अपनी अंकतालिका में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मार्कशीट पर पानी का भी असर नहीं होगा। यहां तक कि मार्कशीट के रंग में भी बदलाव किया गया है।

छात्रों के लिए ज़रूरी सलाह

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी गैर-सरकारी स्रोत या सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें। अगर कोई सूचना आए भी, तो उसे केवल UPMSP के आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही सत्यापित करें। रिजल्ट से पहले, अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें, क्योंकि उसमें मौजूद जानकारी जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत रिजल्ट चेक करते समय पड़ेगी।

छात्र रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे?

जैसे ही परिणाम जारी होगा, छात्र इसे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर और स्कूल कोड (जो कि उनके एडमिट कार्ड पर है) की जरूरत होगी। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र वहां जाकर जानकारी भरें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में उनका स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा। वे चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *