यूपी पीजीटी परीक्षा स्थगित

समृद्धि न्यूज। यूपी के प्रयागराज में 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली यूपी पीजीटी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर 2025 को होनी थी। यूपी की प्रवक्ता पीजीटी की लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को एक बार फिर और इंतजार करना होगा। परीक्षा आयोजित करने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से इसकी सूचना दी गई है। पीजीटी में 624 पदों के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थी दावेदार हैं। पीजीटी परीक्षा सबसे पहले 11 व 12 अप्रैल, 20 व 21 जून, फिर बाद 18 व 19 जून और फिर 15-16 अक्टूबर को प्रस्तावित की गई थी। इसे अब तक चार बार बार स्थगित किया किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *