पेपर लीक के चलते हुई थी रद्द, 60,244 पदों के लिए अगस्त में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को कराई जाएगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश में कुल 60,244 पदों को भरा जाना है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा और प्रति पाली में लगभग पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परीक्षा को एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत पारदर्शी तरीके से उच्चतम मानकों के अनुसार आयोजित करने की प्रतिबद्धता के क्रम में यह कार्यकम घोषित किया गया है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने के सम्बन्ध में परीक्षा सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे-परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केन्द्रों के चयन, परीक्षार्थियों का सत्यापन, छद्मनिरूपण रोके जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक- 19.06.2024 को जारी किए गये हैं। यह परीक्षा इन सभी मानकों के अनुसार की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश में कुल 60,244 पदों को भरा जाना है. पेपर लीक के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. बता दें कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने में योगी सरकारी ने यूपी सरकार द्वारा पुलिस भर्ती का ऐलान किया गया था. सरकार ने प्रदेश में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे. फरवरी में पुलिस के 60,244 पदों के लिए परीक्षा भी आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को छह महीने के भीतर कराने की घोषणा की थी.
प्रवेश पत्र दिखाकर अभ्यर्थी कर सकेंगे नि:शुल्क बस यात्रा
परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा और प्रति पाली में लगभग पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रहेगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते हैं जिसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी तथा उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा।
एक शिफ्ट में 12 लाख उम्मीदवार
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों के लिए बोर्ड को 48 लाख आवेदन मिले थे. राज्य के 69 जिलों के 6500 परीक्षा केंद्रों पर 50 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा दी है. यूपी पुलिस की इस भर्ती परीक्षा में एक शिफ्ट में 12 लाख चार हजार, 360 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है
