यूपी लोक सेवा आयोग ने गुरुवार, 14 नवंबर को लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया था। आयोग ने आज, 15 नवंबर परीक्षा की नई तिथि का एलान किया है। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिन, दो पालियों में आयोजित होनी थी। यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित कर दी गई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज, 15 नवंबर को परीक्षा की तारीख जारी की. अब परीक्षा का आयोजन एक ही दिन 22 दिसंबर को दो पालियों में राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर जाएगा. एग्जाम को वन डे, वन शिफ्ट में आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रयागराज में UPPSC कार्यालय पर आंदोलन कर रहे थे, जिसके बाद आयोग ने कल, 14 अक्टूबर को दो दिन, दो पालियों में एग्जाम आयोजित करने का फैसला वापस लिया था. साथ ही एग्जाम में लागू की गई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी हटाने का ऐलान किया था.
जारी नए शेड्यूल के अनुसार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक किया जाएगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक होगा. पहले इस परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में किया जाना था और 22 और 23 दिसंबर 2024 को आरओ/ एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना था. कल आयोग ने समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया था. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है।”
22 दिसंबर को दो पालियों में होगी यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
