दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, कराये गये खाली

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नेवी चिल्ड्रन स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल, डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज और छावला के सेंट थॉमस स्कूल के बाद आज द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल को धमकी मिली है।

बुधवार की सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को ऐसी धमकी दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों स्कूलों को ईमेल कर ये धमकी दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद एहतियातन पुलिस ने उन दोनों स्कूल को खाली करवा लिया है। साथ ही बम निरोध दस्ता भी मौके पर पहुंचकर स्कूल के अंदर जांच कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *