हिन्दू महासभा के नेतृत्व में 23 जनवरी को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा हर साल 23 जनवरी को वंदे मातरम यात्रा निकलती है। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार यात्रा को भव्यता प्रदान की गई है। इसलिए सुबह की जगह शाम 4 बजे वंदे मातरम यात्रा निकलेगी।

जो भगवान श्रीराम को समर्पित है। यात्रा में भारत माता की झांकी होगी। यात्रा 23 जनवरी को शाम 4 बजे पाण्डेश्वनाथ मंदिर से शुरु होकर रेलवे रोड पल्ला, चौक, घुमना, लालगेट होते हुए स्वराज कुटीर में समापन होगी। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। 23 जनवरी को शहर का मुख्य मार्ग भगवामय दिखायी पड़ेगा। सभी सनातनी को शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
