रामनवमी पर वाणी विनायक संस्था करेगी प्रसाद वितरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की ओर रामनवमी के अवसर पर स्थित राधा गोपाल मंंदिर पर राम जन्मोत्सव हलुआ वितरण के कार्यक्रम की रुपरेखा बूरावाली गली स्थित कार्यालय पर बैठक में बनायी गई। बैठक में सहयोगियों ने कहा कि पूर्ण रुप से श्रम व आर्थिक दान प्रदान कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया जायेगा। संस्था प्रमुख राज गौरव पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र सक्सेना, संजीव वर्मा, राकेश शुक्ला, सुनील टंडन, अमित सक्सेना, अनुज गुप्ता, वरुण चौहान, संजय मेहरोत्रा, जगमोहन पाठक ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर कार्यालय में भागीदारी करने को कहा। इस अवसर पर संध्या पाण्डे, राशि पांडे, रितुल वर्मा, रामजी राजपूत, गौरव राठौर, अनूप शर्मा, मनोज शर्मा, विशाल पाठक, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *