शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से वर्फ विक्रेता की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर सानी निवासी मलखान सिंह पुत्र हीरालाल उम्र 45 वर्ष का शव कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम हजियापुर के निकट पड़ा पाया गया। बताया गया है मृतक शकरुल्लापुर में बर्फ बेचकर घर परिवार की रोजी रोटी चलाता था। वहीं एक दुकान किराए पर ली थी। जहां ठेली को खड़ा कर साइकिल द्वारा घर आता जाता था। बीते दिवस की रात्रि कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम हजियांपुर के निकट बर्फ विक्रेता का शव पड़ा पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार की सुबह जब खोजबीन कर रहे परिजनों को मृतक का फोटो दिखाया गया तो पुत्र नितिन ने पिता के रूप में पहचान की। मृतक के बड़े पुत्र नितिन ने बताया जैसे ही जानकारी मिली वह परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। नितिन ने बताया पिता शुकरुल्लापुर में ठेली लगाते थे। उसने यह भी बताया वह तीन भाई तथा दो बहनें क्रमश: नितिन के अलावा ऋतिक, निखिल जबकि बहनों में वंदना तथा राशि हैं। मां बड़ी बिटिया का शब पर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पिता की मौत पर पुत्र ने संदेह जताते हुए कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हो सकता है किसी ने आपराधिक घटना को अंजाम दिया हो। उसने यह भी बताया कि मृतक की साइकिल शुकरुल्लापुर में एक व्यक्ति के घर मिली, जबकि लोअर तथा चप्पल सडक़ पर और झोला जिसमे ंचीनी आदि थी झाडिय़ों में पड़ा मिला। उधर चौकी इंचार्ज फैजबाग जितेंद्र ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हुई है। दुर्घटना की तहरीर दी गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वर्फ विक्रेता की मौत
