ईट राईट क्रियेटिविटी चैलेंस फेज-4 के अंतर्गत हुईं विभिन्न प्रतियोगितायें

डीएम ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि देकर किया पुरस्कृत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफ0एस0डी0ए0 द्वारा ईट राईट क्रियेटिविटी चैलेंस फेज-4 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं वाकाथान का आयोजन किया गया।
सुबह ०८ बजे वाकाथान जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुभाषचंद्र प्रजापति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। वाकाथान स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ से प्रारम्भ होकर जिला जेल चौराहा, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट होते हुए स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ पर सम्पन्न हुआ। वाकाथान में सी0ओ0 मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ला, आचार्य सत्यप्रकाश, प्रांजल के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अपने स्कूल के बैण्ड के साथ लेफ्टिनेंट/एन.सी.सी. आफिसर गिरिजा शंकर के नेतृत्व में १२ यू0पी0 बटालियन (कर्नल रोमिल शर्मा, कमाण्डिंग आफिसर) के एन0सी0सी0 कैडेट्स डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट डी0एन0 सिंह के नेतृत्व में होमगाड्र्स स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी एवं कोच तथा डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर माध्यमिक सिक्षा मानवेंद्र मिश्रा, बेसिक एवं माध्यमिक सिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं, जनपद के अनेक अधिकारी, व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के पदाधिकारी एवं जनपद फर्रुखाबाद के प्रबुद्ध नागरिकगण सम्मिलित हुए।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें सुबह ११.०० बजे से दोपहर ०२.३० बजे तक रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जपद में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तर पर सम्पन्न हुई समान प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने प्रतिभागी के तौर पर प्रतिभाग किया। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु ०३ संबंधित विषय के अध्यापकगण का निर्णायक मंडल उपलब्ध कराया गया। निर्णायक मंडलों ने जांच कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की। पेटिंग/पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विद्यालय अहरौड़ा की दीपिका, द्वितीय पुरस्कार प्रा0वि0 जवाहर लाल मान्टेसरी स्कूल की आरोही तथा तृतीय पुरस्कार प्रा0वि0 पतौंजा की गायत्री ने पाया। डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कम्पोजिट विद्यालय नूरपुर की खुशी शाक्य, द्वितीय पुरस्कार उच्च प्रा0वि0 अताईपुर जदीद की वर्तिका तथा तृतीय पुरस्कार उच्च प्रा0वि0 रजीपुर की रिया ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर की आराध्या, द्वितीय पुरस्कार मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की चेतना तथा तृतीय पुरस्कार गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर की वैष्णो देवी को मिला तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर0पी0 इंटर कालेज कमालगंज के श्याम दुबे, द्वितीय पुरस्कार मेजर शव दयाल सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद के अनुज बाबू तथा तृतीय पुरस्कार पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज रोशनाबाद की साल्वी गंगवार को मिला। प्रतियोगिता में डीएम द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *