विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

केमिकल युक्त रंगों से दूर रहने की दिलायी गई शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड शमशाबाद क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद में विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जहां विज्ञान नव निर्माण, नव जीवन, नव सृजन, वहीं दूसरी तरफ बारुद के गोले पर परमाणु बम जैसे घातक अविष्कार भी करती है। छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध विषय, विज्ञान चमत्कार या अभिषाप है, यह कथन वैज्ञानिक के समाजिक स्तर पर उनके व्यक्तित्व रुचि पर निर्भर करता है। विद्यालय स्तर से प्रत्येक छात्र-छात्रा को नव सृजन पर जोर दिया जाता है। नैतिक गुणों का विकास किया जाता है। होली के पावन त्यौहार पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग त्वचा को खराब व आंखों को क्षतिग्रस्त करता है। सभी छात्र-छात्राओं को होली पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गई। सभी ने हर्बल रंगों का प्रयोग करने की शपथ ग्रहण की। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम प्रेमलता व अंशिका द्वितीय तथा सोनाक्षी, आंशी, मुस्कान, शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजकुमार, धर्मवीर, अतुल कुमार, हरीश कुमार, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *