13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु होगी विभिन्न बैठकें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को आयोजित की जायेगी। इस संदर्भ में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पत्र भेजकर विभिन्न तिथियों में तैयारियां बैठक सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया है। होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण हेतु पांच ट्रायल बैठक आहुत की जायेगी। ट्रायल बैठक में मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर वादों, दाम्पत्ति वादो, एनआई एक्ट के वादो, बैंक वसूली के वादो, ऋण वसूली अधिकरण आदि के संबंध में बैठके आयोजित की जायेगी। जिसमें मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर दावों के लिए प्रथम बैठक 23 मई, द्वितीय बैठक 1 जून, तृतीय बैठक 11 जून, चतुर्थ बैठक 21 जून को व पंचम बैठक 4 जुलाई को पीठासीन अधिकारी के विश्राम कक्ष में सम्पन्न होगी। वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों के लिए प्रथम बैठक 24 मई, द्वितीय बैठक 3  जून, तृतीय बैठक 12 जून, चतुर्थ बैठक 27 जून, पंचम बैठक 5 जुलाई को सम्पन्न होगी। लघु अपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट विवादों के लिए प्रथम बैठक 28 मई, द्वितीय बैठक 4 जून, तृतीय बैठक 13 जून, चतुर्थ बैठक 24 जून, पंचम तैयारी बैठक 1 जुलाई को सम्पन्न होगी। बंैक एवं बीमा विवादों की तैयारी बैठक 27 मई, द्वितीय बैठक 5 जून, तृतीय बैठक 14 जून, चतुर्थ बैठक 25 जून, पंचम बैठक 2 जुलाई को सम्पन्न होगी। प्रशासनिक एवं राजस्व एवं पुलिस व अन्य अधिकारियों की बैठक प्रथम बैठक 1 जून, द्वितीय बैठक 3 जुलाई, तृतीय बैठक 9 जुलाई को नोडल अधिकारी के विश्राम कक्ष में सम्पन्न होगी। सभी तैयारी बैठकों में विभिन्न वादो के मामले अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *