आर्मी वेल्फेयर एजूकेशन सोसाइटी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में आर्मी वेल्फेयर एजूकेशन सोसाइटी के स्थापना दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । विद्यालय के वरिष्ठ छात्र- छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सैनिकों के पाल्यों के लिए उत्तम प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान को दर्शाया। कक्षा 10 स के छात्र आदित्य गुरुराज ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय गीत प्रस्तुत कर एवेस के कार्यों को सराहा। कक्षा 6 से 8 तक के छात्राओं के लिए सदनशः योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पटेल सदन की संजीवनी प्रथम , अशोका सदन की समीक्षा द्वितीय और रामानुजन सदन की तृषा तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 12 तक के लिए सदनशः प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रामानुजन सदन के रोहन अग्रवाल, अक्षत और अंशिका अग्निहोत्री ने पहला , पटेल सदन के कशिश, गर्व झिंकवान और शशांक ने दूसरा तथा सुभाष सदन के अनमोल शुक्ला , युवराज और विक्रान्त सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवकाशप्राप्त मेजर निताशा हेब्बर ने छात्र- छात्राओं के कुशलतापूर्ण प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर एकता साध , महेश चंद्र उपाध्याय सहित कई अध्यापकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *