ओलंपिक दिवस पर विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने प्राप्त किये मैडल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ एवं समस्त जिला खेल के समन्वयक, बॉक्सिंग, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, कराटे, ताइक्वांडों खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे, सचिव अवनीन्द्र कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार, खो-खो संघ से अंशुल पाठक, कबड्डी संघ से कुलदीप यादव, फुटबाल संघ से चमन टंडन, कराटे संघ से पारस भारद्वाज, ताईक्वांडों संघ से अजय प्रताप सिंह, अहमद मियां, विनीत, मनोज बाबू मौजूद रहे। प्रतियोगिता की निर्णायक मण्डल में भूमिका अरुण यादव, अथक पटेल, सचिन सिंह, कुलदीप शर्मा, सुभाष यादव, अभिषेक कुमार, विमलेश, पुष्कर भारद्वाज, योगेन्द्र शर्मा, सपना यादव ने निभाई। प्रतियोगिता का समापन पर उप जिलाधिकारी ने विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया। खो-खो टीम विजेता पुलिस लाइन, उप विजेता स्टेडियम टीम रही। बालिका वर्ग कबड्डी में राजेपुर सलेमपुर विजेता, बढ़पुर उप विजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी में मोहम्मदाबाद विजेता, उप विजेता कादरीगेट क्लब रहा। फुटबाल टीम का विजेता रेंजर फुटबाल क्लब रहा। उप विजेता लाइन फुटबाल क्लब रहा। मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 46 किलो वर्ग में आराध्य कटियार विजेता, रचित उपविजेता, 48 किलो भार वर्ग में सूर्या विजेता, देवांश उपविजेता, 50 किलो भार वर्ग में सूरज विजेता, सचिन उप विजेता रहे। 52 किलो भार वर्ग में अंकित विजेता, आयुष उपविजेता रहे। 54 किलो भार वर्ग में सिकंदर विजेता, सूर्यांश उपविजेता रहे। 57 किलो भार वर्ग में आयुष श्रीवास्तव विजेता, अनिरुद्ध उपविजेता रहे। 60 किलो भार वर्ग में सुबोध विजेता, गौरव उपविजेता रहे। 63 किलो भार वर्ग में सिद्धार्थ विजेता, कृष्ण उप विजेता रहे। 66 किलो भार वर्ग में रिषव ठाकुर विजेता, नैतिक उप विजेता रहे। 70 किलो भार वर्ग में सत्यम विजेता, आदित्य कटियार उप विजेता रहे। 75 किलो भार वर्ग में इंद्रबहादुर विजेता, कुलदीप उपविजेता रहे। 80 किलो भार वर्ग में पारस विजेता, सिफल उप विजेता रहे। 80 किलो महिला वर्ग में आस्था वर्मा, नेहा पाल उपविजेता रही। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में अजय दुबे विजेता, कृष्णा उपविजेता, निखिल विजेता, अरुण उपविजेता, पीयूष विजेता, राहुल जायसवाल उपविजेता, धनराज विजेता, मनीष उपविजेता रहे। प्रतीक विजेता, कार्तिक उपविजेता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *