फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वीसी सखी महिला जन कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष अंजुली शाक्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा। जिसमें कहा गया कि हम सभी वीसी सखियां उत्तर प्रदेश सरकार के एनआरएलएम विभाग द्वारा चयनित की गयी हैं। हम सभी लोगों का वेतन शीघ्र दिया जाए। वीसी सखी बहनों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में जोड़ा जाए। सभी लोगों का 7500/- रुपए का सपोर्ट फंड माफ किया जाए। हम सभी लोग आरडी सर्विस चला रही थीं। उसके बारे में सुपरवाइजर ने बताया की 31 जुलाई को सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है। हम लोगों के कार्य करने के लिए स्टारटेक एल-1 डिवाइस लेनी होगी। जिसका मूल्य 3500/- रुपए और एक वर्ष के रिचार्ज के साथ होगी। जो हम लोगों ने डिवाइस के लिए रुपए दिए है। उसको जीवनकाल के रिचार्ज के साथ दिलाई जाए और हम सभी सखियों को 15 लाख रुपए का बीमा कवर सरकार के द्वारा किया जाए। इस मौके पर रीता राजपूत, पूनम देवी, कीर्ति कुशवाहा, चमन राठौर, कुमकुम, नीलम, नीता, धनश्री, संगीता, विनीता यादव, प्रेमलता आदि वीसी सखी मौजूद रहीं।
पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर वीसी सखी ने सौंपा ज्ञापन
