मुख्यमंत्री योगी के काफिले में चल रही गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी के काफिले में चल रही गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल

यूपी की राजधानी लखनऊ में योगी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। काफिले में चल रही एक गाड़ी पलट गई, जिससे पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस आयुक्त ने बताया कि चूंकि यह एंटी डेमो जीप मुख्यमंत्री के काफिले से एक किलोमीटर आगे चल रही थी, इसलिए इस हादसे से मुख्यमंत्री के काफिले पर कोई असर नहीं पड़ा. उनके मुताबिक मुख्यमंत्री का काफिला अमौसी हवाई अड्डे से लौट रहा था और मुख्यमंत्री अपने वाहन में काफिले में मौजूद थे. इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *