
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस के नोटिस के बाद भी मुख्य मार्ग पर जाम लगाने वालों को कानून का कोई भय नहीं है। जिससे आये दिन आडे तिरछे ट्रक सडक़ किनारे खड़े करने से लम्बा जाम लग जाता है। जिससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
थाना मऊदरवाजा के क्षेत्र बाइपाास ढिलावल मुख्य मार्ग पर धर्मकांटा है। जिसका संचालन सूरज सिंह नामक व्यक्ति करता है। बीते दिनों धर्म कांटे पर आने वाले वाहन आडे तिरछे खड़े करने से लम्बा जाम लग गया था। जानकारी होने पर मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल ने किसी तरह जाम को खुलवाया और पुन: इस प्रकार की गलती धर्मकांटा संचालक द्वारा न की जाये, जिसे नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन उसके बावजूद धर्मकांटा संचालक सूरज सिंह को कानून का बिलकुल भय नहींहै। एक दो दिन तो लोगों को राहत दिखायी दी, लेकिन फिर से आड़े तिरछे वाहन लगाने से लम्बा जाम लग गया।
