फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज के अंतर्गत बहोरीकपुर स्थित भगवान शंकर व नंदी महाराज की प्रतिमा को खण्डित किये जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। बीते दिनों शिव मंदिर में भगवान शिव व नंदी की मूर्ति को खंडित किया गया। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की और पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियो को जल्द पकड़ जाये। मंदिर परिसर वाउन्ड्री वाल के साथ सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाये और डायल ११२ का पुलिस वाहन भी मंदिर के आसपास गश्त करें, जिससे दोबारा ऐसी घटना न घटित हो। प्रशासन शीघ्र इस पर ध्यान दें। दोषियों पर अगर कार्यवाही नहीं की गई तो विहिप व बजरंग दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर विधि सिंह जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी, अखिलेश मिश्रा जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, मुकेश बाथम जिलाध्यक्ष, अभिषेक शाक्य विभाग संयोजक बजरंग दल, शिवकांत कटियार, जिला उपाध्यक्ष विहिप, सिद्धांत सिंह प्रखण्ड मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, प्रवीन अवस्थी जिला सह मंत्री, प्रदीप राजपूत जिला संयोजक बजरंग दल आदि लोग मौजूद रहे।
मूर्ति खंडित करने वाले दोषियों पर कार्यवाही की विहिप ने की मांग
