आयोजक बोले अयोध्यावासी भी आएं।
अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। मंगलवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सदस्यों की सराहनीय आवभगत करने के बाद बुधवार को विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज कबीर सनातन भंडारा स्थल पहुंचे।यहां उन्होंने भंडारे के मुख्य व्यवस्थापक व विश्व हिंदू परिषद सदस्य विनोद भाई खेमचंद अग्रवाल और कबीर आश्रम सालिया दाहाेद के महंत ऋषिकेश साहेब के साथ भंडारे में बनाए जा रहे विशेष गुजराती पकवानों का स्वाद चखा तथा भंडारा स्थल की व्यवस्थाएं देखीं।इस दौरान विहिप पदाधिकारी श्री पंकज इन दोनों की गुणवत्ता से काफी खुश और संतुष्ट नजर आये।

उन्होंने भंडारे में बनाये गये सुबह के नाश्ते की जमकर तारीफ की और बनाई जा रही रोटियों को सैंपल के रूप में अपने साथ ले गए।इस दौरान भंडारे में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की तादात और व्यंजनों की तारीफ से गदगद भंडारा प्रभारी विश्व हिंदू परिषद सदस्य विनोद भाई खेमचंद अग्रवाल ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले से शुरू किया गया यह कबीर सनातन भंडारा आगामी 25 फरवरी तक अनवरत चल रहा है। इस भंडारे में श्रद्धालु रामभक्तों को सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर और रात्रि का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सुबह के नाश्ते तथा दोपहर और रात्रि के भोजन में श्रद्धालु राम भक्तों को गुजराती व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो उन्हें बहुत पसंद आ रहे हैं।श्री अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में शहर में हद से अधिक भीड़ और पाबंदियों के चलते हैं प्रतिदिन भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालु राम भक्तों की संख्या कम रही लेकिन आज की तारीख में करीब पांच से छह हजार से अधिक श्रद्धालु राम भक्त प्रतिदिन इस भंडारे में नाश्ता और भजन प्रसाद पा रहे हैं।
