फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाक के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। जिसके चलते आये दिन पुतला दहन से लेकर लोग पाक को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं और प्रधानमंत्री से ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग कर रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को मसैनी चौराहा पर सुबह करीब ११.४५ बजे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पहलगाम घटना को ले काफी आक्रोश व्यक्त किया। और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। बाद में पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान को ऐसा जवाब दें कि वह दोबारा सिर उठाने की कोशिश न कर सके। पाकिस्तान हमेशा से ही हमें धोखा देता चला आ रहा है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। ऐसे लोगों से हमें भविष्य में भी सावधान रहने की जरुरत है। जो पीठ में छुरा घोंपने का काम करते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र सिंह चौहान सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, होमेंद्र उर्फ शनि गुप्तास, शुभम कटियार, ऋषभ सिंह, दिनेश सिंह तोमर, विनीत कटियार, मयूर कटियार, गब्बर, सुखेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
पाक के खिलाफ विहिप का भडक़ा गुस्सा, फूंका पुतला
