कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह चुने गए भारतीय सब्जी विज्ञान समिति के अध्यक्ष

गोल्डेन जुबली राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन,देश प्रदेश के वैज्ञानिकों ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चाएं।
अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे स्वर्ण जंयती राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हो गया।विश्वविद्यालय में 37 वर्षों के बाद गोल्डेन जुबली राष्ट्रीय संगोष्ठी मनाया गया।देश एवं प्रदेश भर से वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस अवसर पर कृषि जगत में सब्जी विज्ञान के क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले वैज्ञानिकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर देश के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने एकमत के साथ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह को (आईएसवीएस)भारतीय सब्जी विज्ञान समिति का अध्यक्ष चुना है।समापन अवसर के मौके पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट,मध्यप्रदेश के पूर्व कुलपति डा. एनसी गौतम, आईसीएआर नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डा. सुधाकर पांडेय,कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह,आईसीएआर नई दिल्ली के पूर्व सहायक महानिदेशक डा. बी.एस धनखड़, आईएआरआई नई दिल्ली के पूर्व विभागाध्यक्ष,डा. सुबोध जोशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान देश एवं प्रदेश से पहुंचे वैज्ञानिकों ने सब्जी विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचार,नवीन तकनीकियों,किसानों की दोगुनी आय,बंजर जमीनों के प्रयोग के बताया।साथ साथ वैज्ञानिकों ने संरक्षित खेती,जैविक एवं प्राकृतिक खेती,सब्जियों से पोषण सुरक्षा,दलहनी फसलों, सब्जी फसल जैसे मटर,टमाटर, बैंगन,करेला,तरोई,खीरा,मिर्चा आदि किस्मों पर वैज्ञानिकों ने विस्तार के साथ चर्चा की।वर्षभर के दौरान विकसित होने वाली सब्जी की प्रजातियों के विषय में बताया गया तथा आने वाले समय में बाजारों में उपलब्ध होने वाली सब्जी प्रजातियों पर चर्चा की गई।राष्ट्रीय संगोष्ठी में 500 से भी अधिक देश एवं प्रदेश से वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ के एसोसिएट डीन डा. डी.के सिंह एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. संजय पाठक के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।आयोजन सचिव डा. सी.एन राम व डा. संजीत कुमार एवं डा. डी. के उपाध्याय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के समस्त अध्यक्ष, सह अध्यक्ष एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *