बीते दिन रंगदारी मांगने व युवक पर फायरिंग करने का दर्ज हुआ था मुकदमा
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम कैल्ठा निवासी अरविन्द कुमार पुत्र रामनिवास द्वारा कायमगंज पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि अभियुक्त द्वारा कायमगंज पुलिया गालिब के पास दिनांक 08.08.2०२4 समय 19.30 बजे रंगदारी की मांग करके व गाली-गलौज करते हुए बंधक बना लेना तथा रंगदारी न देने पर जान से मारने की नियत से वादी के ऊपर फायर करने के सम्बंध में थाना पर दिनांक 10.08.2024 को मु0अ0सं0 163/24 धारा-109, 308(5), 352,127(2) बी0एन0एस0 बनाम जुबैर खां पुत्र लड्डन खां निवासी कोतवाली कायमगंज तथा अन्य 4 या 5 व्यक्ति नाम, पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था तथा बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि अरविन्द कुमार पुत्र रामनिवास निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जिला एटा से तम्बाकू की ढुलाई के लिये मैंने ट्रक मांगा था। उसने देने से मना कर दिया। तब मुझे गुस्सा आ गया मैंने अरविन्द के ऊपर फायर कर दिया जो उसकी कनपटी के पास से गुजर गया। मैं डर की वजह से वहाँ से भाग गया। अभियुक्त पर उपरोक्त के अतिरिक्त दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कस्बा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल इकराम मौजूद रहे।
शातिर अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार
