फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र मुन्ने खां निवासी वार्ड नं0 10 बंजारा मोहल्ला सखानू कोतवाली अलापुर जनपद बदायूं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 28.03.2024 को वादिया देवकी पत्नी अतीस निवासिनी इचरिया (खडिऩी) थाना सौरिख जनपद कन्नौज की तहरीर पर मु0अ0सं0 49/24 धारा 379, 420 भादवि पंजीकृत हुआ था। थाना जहानगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र मुन्ने खां निवासी वार्ड नं0 10 बंजारा मोहल्ला सखानू कोतवाली अलापुर जनपद बदायंू को दरियावगंज चौराहे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मोबाइल सैमसंग (कीपैड), 1500 रुपये नगद, 01 अदद तंमचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये है। माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि0 की बढ़ोतरी की गयी तथा बरामद तमंचा व कारतूस के आधार धारा-3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त ने उपरोक्त जुर्म कबूल किया है। अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र मुन्ने खां का अपराधिक इतिहास १. मु0अ0सं0 242/2013 धारा 394/302/120बी व 34 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा, २. मु0अ0सं0 314/2013 धारा 307 भादवि कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़, ३. मु0अ0सं0 315/2013 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़, 4. मु0अ0सं0 317/2013 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़, 5. मु0अ0सं0 316/2018 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं, 6. मु0अ0सं0 74/2019 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं, 7. मु0अ0सं0 158/19 धारा 60(2) एक्साइज एक्ट 272/273 भादवि थाना अलापुर जनपद बदायूं, 8. मु0अ0सं0 66/22 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना अलापुर जनपद बदायूं, 9. मु0अ0सं0 49/24 धारा 379/420/411 भादवि 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जहानगंज जनपद फतेहगढ़, 10. मु0अ0सं0 47/24 धारा 379/411 भादवि कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ पर पंजीकृत है।
शातिर चोर जेवरात व तमंचा सहित गिरफ्तार
