
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान शातिर अपराधी को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर बलात्कार व दलित उत्पीड़त तथा मारपीट सहित 8 मुकदमे दर्ज है।
कोतवाली फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम, हे0का0 सुनील कुमार, का0 अनिल कुमार के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राहुल श्रीवास्तव उर्फ कुन्ती पुत्र देशराज निवासी अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी पर बलात्कार व दलित उत्पीड़त तथा मारपीट सहित 8 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया।
