प्राइवेट कम्पनी द्वारा ठगी किये गये रुपये दिलाने की डीएम से पीडि़तों ने लगायी गुहार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राइवेट कम्पनी द्वारा लोगों से ठगी किये जाने के बाद रुपये दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को बड़ी संख्या में कलेक्टे्रट पहुंचकर महिलाओं ने ज्ञापन दिया। बैनिंग ऑफ अनरेग्युलेट डिपॉजिट स्कीम एक्ट 2019 बनाकर ठग कम्पनीज एव ठग सोसायटी में डूबी जमा राशि को पीडि़तों ने 180 दिन जमा धनराशि के दो से तीन गुना वापस दिलाने का कानूनी अधिकार दिया था। आवेदकों ने भुगतान करने हेतु भुगतान पटल एवं जिला प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है, जो अनुचित है। स्थानीय अधिनियम और उसके अन्तर्गत नियुक्त सक्षम सहायक सक्षम अधिकारी को स्थायी रुप से सुनवाई करनी है। जो फतेहपुर में अभी तक आरम्भ नहीं हुई है। लाखों आवेदनों पर अभी तक नोटिस जारी नहीं किये गये है। जिससे निवेशक और कथित एजेंट साथियों में आपसी तनाव बना हुआ है। हाल में भुगतान न होने के कारण एक निवेशक ने एक एजेंट की गोली मारकर हत्या भी कर दी है। जो प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है। प्रशासन ने कानून विधि आरम्भ किया तो पीडि़तों का भुगतान हो गया होता। जिले में लाखों पीडि़त है। जिनकी परिश्रम से प्राप्त पूंजी सरकार और ठगों के पास फंसी है। जिला प्रशासन सक्षम अधिकारी वापस नहीं कर रहे है। जिस बजह से लाखों परिवारों के भूखे मरने की स्थिति बन गयी है। ऐसे में कानून के अन्तर्गत क्षेत्र में शिविर लगाकर ठगी पीडि़तों की जमा राशि का भुगतान कराया जाये। इस मौके पर बड़ी संख्या में पीडि़त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *