फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वर्ष 2023 के नगर पालिका चुनावों के परिणामों को लेकर न्यायालय में चल रहे पुर्नमतगणना के मामले को न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आज खारिज कर दिया है।
नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया जनादेश साक्षात ईश्वर का आदेश होता है। आज यह बात सिद्ध हो गयी है कि इस जनता रुपी ईश्वर से बढक़र कुछ भी नहीं है। आप सभी को अटूट विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद के बल पर आज चुनाव की पुनर्गणना के प्रकरण में हमें न्यायालय से विजय प्राप्त हुई है। यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सत्य, लोकतंत्र और आपके द्वारा दिये गये प्रत्येक मत के सम्मान की विजय है। हमें विश्वास था कि सत्य की सदैव जीत होती है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि आगे भी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के विकास एवं जन सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।
असत्य पर सत्य की विजय- वत्सला अग्रवाल
