शौच कर घर जाते समय घटी घटना
मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने जबरदस्ती पकड़ कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके साथी युवक ने वीडियो बना लिया। युवकों के चुंगल से छूट कर किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना क्षेत्र के गांव सिलसण्डा निवासी प्रभाकर पुत्र राम कुमार राजपूत व हरवेंद्र पुत्र जंगसिंह राजपूत के विरुद्ध धारा 376, 34, 506, 3,4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार 25 जून की रात 7:30 बजे महिला की पुत्री खेत से शौच कर वापस घर आ रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उपरोक्त आरोपियों ने किशोरी को रास्ते से पकड़ लिया और जबरदस्ती खींच खेत में ले जाकर प्रभाकर ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके साथी हरवेंद्र ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया तथा आरोपियों ने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे और तुम्हें जान से मार देंगे। किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
