
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठेली पर टिक्की खाते समय नम्बर ब्लॉक कर देने की बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरु कर दी। पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहा पर अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह अपनी महिला अधिवक्ता साथी रश्मि के साथ ठेली पर टिक्की खा रहे थे। इसी दौरान नवदिया निवासी सविन्दर आया और बोला कि आरती से कहना कि मेरा नम्बर ब्लाक क्यों किया है तो पीडि़ता ने उससे कहा कि वह गदनापुर कमालगंज में रहती है, हम कैसे उसके पास पहुंचेगे। इस बात पर विवाद होने लगा। देखते ही देखते हाथापाई शुरु हो गई और आरोपी ने मारपीट कर दी। पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस दौरान मारपीट कर वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
