
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ पर पाइप गन चलाने का वीडिया वायरल हो रहा है, जबकि बीते दिनों कायमगंज में पाइप गन चलाने के दौरान एक युवक की जान चली गयी थी।जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक युवक का पाइप गन चलाता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट का बताया जा रहा है। जो बीच सडक़ पर पाइप गन से फायर कर रहा है। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। बीते दिनों दीपावली के दिन कायमगंज में एक युवक की पाइप गन से फायर करते समय जान चली गयी थी। इसके अलावा अन्य कई घटनायें पाइप गन से फायर करते समय हो चुकी हैं। वहीं राह चल रहे कई वाहन सवार उक्त युवक को टोंकते नजर आये।
