Headlines

विधान से समाधान कार्यक्रम का ब्लाक बढ़पुर में हुआ आयोजन

महिलाओं को विधिक अधिकारों की दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक बढ़पुर के सभागार में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अपर जिला जज व सचिव ने सम्बोधित करते हुए विभिन्न समूह की महिलाओं एवं अधिकारी व कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की। महिलाओं को पुराने कानून के स्थान पर नये कानून की जानकारी दी। विधिक सेवायें लेने के लिए महिलाओं को जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि सभी का ईगो दूर होना चाहिए, महिलाओं द्वारा अपनी समस्यायें मध्यक्षता केंद्र, महिला परामर्श केंद्र महिला थाना में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय ने महिलाओं के हित में संचालित राजस्व संहिता योजनाओं की जानकारी दी और कानूनी सेवा लेने के लिए सुझाव दिया। ब्लाक स्तर की समूह सहायता की महिलायें, आंगनवाड़ी महिलायें, आशा संगिनी, शिक्षिकायें व अन्य महिलाओं ने भाग लिया। अधिवक्ता रघुवीर दास ने बालक-बालिकाओं के लैङ्क्षगक अपराधों से बचाव एवं महिला कानून की जानकारी देते हुए जागरुक किया। डिप्टी चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल सुरेन्द्र कुमार राना द्वारा विचाराधीन एवं सजायाफ्ता महिला बंदियों के कानूनी अधिकारों एवं सामान्य महिलाओं के संबंध में कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। संचालन करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने महिलाओं को विधिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया। अधिवक्ता सोनी बौद्ध, सीता सिंह, रघुवीर दास, सुरेन्द्र कुमार राना आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जादूगर कृपाशंकर गोगा ने जादू दिखाया। कार्यक्रम में लगभग ७० महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान एडीओ सत्यनारायन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *