
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला मजिस्टे्रट सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश अग्निहोत्री की आयु ६० वर्ष हो जाने पर उनके इस पद से पदमुक्त होने की स्थिति में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी विजय बहादुर सिंह पाल को कार्यकारी जिला शासकीय अधिवक्ता पदीय दायित्व दिया गया है। एक आयोजन के दौरान राजेश अग्निहोत्री के पदमुक्त होने पर उन्हें माल्यार्पण करके विदाई दी गई। वहीं विजय बहादुर पाल का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
