विजय गुप्ता ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

बेहतर स्वास्थ्य हेतु खेल जरूरी-विजय गुप्ता
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रोशनाबाद में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शमसाबाद नगर के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट व यादवेंद्र सिंह गंगवार एडवोकेट ने मुख्य अतिथि विजय गुप्ता को तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उदघाटन करने के बाद विजय गुप्ता ने उद्घाटन मैच खेलने आईं दुर्गा नगला व नरसिंहपुर की टीमों के खिलाडि़यिों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल भावना के साथ खेलों का आनंद लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से इंसान का शरीर स्वस्थ व सुन्दर बना रहता है। विजय गुप्ता के साथ आए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन राजपूत ने भी खेलों के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में खेलों को अवश्य समय देना चाहिए। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहेंगे। पहले दिन नरसिंहपुर की टीम ने दुर्गा नगला की टीम को 18 रनों से पराजित कर पहला मैच जीता। नरसिंहपुर की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चंदू को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट ने सभी का आभार जताया। इस दौरान आयुष गुप्ता, अर्पित रावत, गौरव अग्निहोत्रीस, लक्ष्मी नारायण, रजनीश कुमार, शानू गंगवार, ऋषभ श्रीवास्तव, साबिर खान एडवोकेट, अखिलेश गंगवार, मानवेन्द्र उर्फ भल्लू, अटल चतुर्वेदी, शिवम चतुर्वेदी, छोटू गंगवार, सक्षम सहित सैकड़ों लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *