Headlines

सोना जानकीपुर में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत सोना जानकीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन विकसित भारत से जुडक़र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। इसमें सभी वर्गों का भविष्य सुरक्षित है। इसीलिए आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा सरकार में महिलायें स्वछंद घूम सकती हैं। गुंडे व माफिया अंडरग्राउंड हो गये हैं। इस दौरान कमल भारद्वाज ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत शमशाबाद, प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह यादव, लेखपाल अश्वनी राजपूत, ग्राम विकास अधिकारी अरुण यादव, मंडल उपाध्यक्ष आदेश राठौर आदि ग्रामवासी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *