
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। विकास खंड राजेपुर के गांव बरुआ में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा भास्कर दत्त द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया व सुरेश राजपूत द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति एडीओ पंचायत कृषि अमित दिवाकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। एडीओ पंचायत द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया। एडियो पंचायत द्वारा लोगों को बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचना है जो किसी कारण वश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले सके तथा सरकार की योजनाओं से अछूत रह गए। इस कारण लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है तथा लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया तथा सुरेश राजपूत द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ लल्ला भैया, भास्कर दत्त द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता, सुरेश राजपूत, एडियो पंचायत कृषि अमित दिवाकर, सीएचओ अभिषेक शुक्ला, सीएचओ निशा खान तथा ग्राम प्रधान अजय प्रताप मौजूद रहे।
