विकास दीक्षित बने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के जिला मंत्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष लखन दीक्षित ने विकास दीक्षित को जिला मंत्री बनाया है। विकास ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं उसे बखूबी निभाऊंगा और संगठन को आगे बढ़ाऊंगा। हिन्दुओं को एक करने का काम करूंगा। संगठन ने जो मुझ पर भरोसा जताया उसका मै धन्यवाद करता हूं। विकास दीक्षित के राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में जिला मंत्री बनने पर उनके शुभचिंतकों व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *