मोदी के जन्मदिन पर विकास राजपूत ने वृद्धाश्रम में किया मिष्ठान वितरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन समाजसेवी विकास राजपूत ने वृद्धाश्रम पहुंचकर अंगवस्त्र व मिष्ठान वितरण कर मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पार्टी व कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से मना रहे है। इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी से भावी लोकसभा प्रत्याशी समाजसेवी विकास राजपूत मोहम्मदाबाद स्थित वृद्धाश्रम में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। वृद्धाश्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की। सभी ने मोदी के चित्र का तिलक कर उनके लम्बी आयु की कामना की। आश्रम में रहने वाले सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कर विकास राजपूत ने सभी का तिलक कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि आश्रम में रहने वाले लोगों को कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो हर समस्य उनकी सेवा करने के लिए मंै तैयार हूं। वस मुझ तक सूचना पहुंचा देना। मैं आपकी सेवा में खड़ा दिखायी दूंगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह लोधी व ग्राम अलावलपुर के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह ठाकुर, अरुण सिंह, सुरेन्द्र सिंहए, अतुल बाथम, अभिषेक सिंह, विकास गुप्ता, विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, रजत राजपूत, शिवम राजपूत, अंकित राजपूत, अश्वनि सिंह, अमन राजपूत, अमित ठाकुर, रंजीत सिंह, गौरव श्रीवास्तव, हनी श्रीवास्तव, देवांशू अरोरा, सभासद मोहम्मदाबाद संजीव बाथम, प्रियंक दुबे, साहू समाज के जिलाअध्यक्ष अरविंद साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *