
उन्होंने हर सम्भव मदद का दिया भरोसा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हुए भाजपा नेता को एक अस्पताल में पहुंचकर समाजसेवी विकास राजपूत ने हाल चाल लिये और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नीम करोरी मंडल के मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह का बीते ५ दिन पूर्व बाइक से घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। परिजनों ने आनन-फानन मेंं एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। बीती रात अस्पताल पहुंचकर समाजसेवी विकास राजपूत ने मार्ग दुर्घटना में घायल छत्रपाल से उनके हाल-चाल लिये और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह हर प्रकार की मदद करेंगे।
