19 हजार सदस्यों के साथ नमो एप पर नंबर वन विकास राजपूत

तीसरे स्थान पर खिसके सांसद मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
लोकसभा चुनाव जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैस फर्रखाबाद की राजनीति नई करवट ले रही है। मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को नमो एप लांच किया गया। पार्टी के नेताओं को जनता को जोडऩे का टारगेट मिला है।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार विकास राजपूत ने पहले दिन से रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया। उनकी लोकप्रियता की झलक नमो एप पर भी दिखी। जिले में भाजपा नेता विकास राजपूत 19100 सदस्यों के साथ नमो एप पर पहले स्थान पर काबिज है। वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत की नमो एप पर हालत बिगड़ रही है, वह 12000 सदस्यों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक चुके है।

भाजपा द्वारा संचालित नमो ऐप क्षेत्र में मौजूद नेता की लोकप्रियता एवं उसके द्वारा पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। जिसमे भाजपा के आलाकमान के द्वारा यह कहा गया है कि जनता के द्वारा जन मन सर्वे इस ऐप के माध्यम से कराया जायेगा। जनता जिस किसी प्रत्याशी को चुनेगी। भाजपा उसी प्रत्याशी पर अपना दांव लगाना चाहेगी। अब देखते है। वही नमो एप के आंकड़ों बताते है जिले की जनता केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार से काफी खुश है, लेकिन फर्रुखाबाद के नेतृत्व में बदलाव चाहती है। विकास राजपूत में जनता को नई उम्मीद की किरण नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *