फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा नेता विकास राजपूत ने फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से अपना आवेदन शुक्रवार को जिला प्रभारी शिव महेश दुबे को सौंप दिया।

विकास राजपूत ने कहा कि जिले की जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए पहला कदम उठा लिया है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तक बन जाता है। पीएम मोदी मेरे आदर्श है, उनको मार्गदर्शक मानकर ही जनता के बीच आया हूं। इस दौरान लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे, हिमाशु गुप्ता, सुनील रावत, राहुल सिंह गंगवार, सुरजीत कटियार, प्रदीप सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ0 अरुण ठाकुर, डॉ0 गौरव श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रशांत पांडे, रजत राजपूत, अमन राजपूत, प्रियंक दुबे, रणजीत राजपूत, विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
