दंगल में आरआरसी के विक्रम सिंह व कासगंज के जोगेंदर रहे बराबर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 पं0 रामकृपाल मिश्र की स्मृति में वार्षिक दंगल का आयोजन कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नवदिया निकट हनुमान मंदिर के पास मैदान में हुआ।
प्रतियोगिता में भाग लेने फिरोजाबाद और एटा आदि स्थानों के पहलवान पहुंचे। वहीं प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों व दूरदराज से सैकड़ों लोग पहुंचे। स्थिति यह रही कि प्रतियोगिता स्थल के अलावा लोग अपने-अपने वाहनों और ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचे और दंगल देखने का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पहलवान के लिए ११ हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले पहलवान के लिए २१०० रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले पहलवान के लिए ११०० रुपये का रखा गया था। जिसके साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गये थे। आरआरसी के विक्रम सिंह व कासगंज के जोगेन्दर के बीच कड़े मुकाबले के बाद कुश्ती बराबर पर रही। पहली कुश्ती रिन्कू व अरुण के बीच हुई। दूसरी कुश्ती अतुल व विशाल, तीसरी कुश्ती अंश व किरेश के साथ-साथ जसीम खान व अमन के बीच मुकाबला हुआ। देव का मुकाबला अनमोल के साथ, सत्यम का अनुराग के साथ, सुमित व सुखदेव के बीच कुश्ती हुई। साहिल व शरद की कुश्ती हुई। आर्यन व कृष्णा के बीच मुकाबला हुआ। कुनाल व मनीष ने कुश्ती लड़ी, निर्मल व सौरव ने कुश्ती लड़ी। रिन्कू व सरमन के बीच मुकाबला हुआ। गौरव व आशीष के बीच मुकाबला बराबर पर हुआ। जिया व रेतिश के बीच मुकाबला हुआ। जयसिंह का रिषव के साथ, निर्मल व जिया के साथ, रिन्कू का कालू के साथ, अशोक का मुकाबला रोहित के साथ, अवनीश का मुकाबला का गुलाब के साथ, मोहित का मुकाबला भोले यादव के साथ, तौषिफ का मुकाबला लोकेश के साथ हुआ। संजय व निकित ने कुश्ती लड़ी। गौरव व राहुल की कुश्ती हुई। विमल व कश्मीर का मुकाबला हुआ। गौरव के साथ वीरपाल, जीतू यादव के साथ शिवम, चंचल के साथ तौशीद, बृजकिशोर के साथ तौशीफ, मोहित के साथ विजय, जीतू के साथ तौशीफ का मुकाबला हुआ। मुख्य मुकाबला विक्रम आरआरसी का जोगेन्द्र कासगंज के साथ हुआ जो बराबर पर छूटा। इस पुरुस्कार में ११५०० रुपये घोषित किये गये। मम्मा पहलवान ने व्यवस्था देखी। प्रतियोगिता के बाद आयोजक कृष्ण कुमार मिश्र एडवोकेट, अनिल कुमार मिश्र, अजीत कुमार मिश्र एडवोकेट, प्रदीप कुमार मिश्र एडवोकेट आदि ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *