उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सम्मानित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी गेस्ट हाउस (ओल्ड) में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति तथा प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत तथा ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक झांकी के साथ मां सरस्वती की वंदना की प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा ही स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक विद्यालय उलियापुर के बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबलपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर के बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयीं। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर ब्लॉक प्रमुख द्वारा नगद पुरस्कार बच्चों को प्रदान की गयी। सांसद द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 बच्चों को प्रमाण पत्र तथा नगद धनराशि पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ ही सांसद द्वारा ब्लॉक स्तर पर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ कार्य कराने वाले ग्राम प्रधानों को भी अंगवस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित ग्राम प्रधानों में प्रतिमा वर्मा प्रधान अल्लाहपुर, अमर सैफ उर्फ लाडले प्रधान गिर्द कायमगंज, अखिलेश गंगवार प्रधान झब्बूपुर, राहुल ठाकुर प्रधान गौर खेड़ा प्रमुख रहे। आज के कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें विकास क्षेत्र के 10 सर्वश्रेष्ठ स्कूल में सहयोग प्रदान करने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। सांसद ने अपने उद्बोधन में बेसिक शिक्षा में हो रहे निरंतर प्रगति की तारीफ की तथा विद्यालय के रखरखाव तथा अध्यापकों के प्रयास को काफी सराहा। ब्लॉक प्रमुख द्वारा परिषदीय विद्यालयों में निरंतर हो रहे सार्थक प्रयासों को काफी सराहा और शैक्षिक प्रगति के मार्ग पर बढऩे की अपील की। कार्यक्रम में टीम एसआरजी द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश पाल (खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज) द्वारा विद्यालयों की उपलब्धियां को सभी अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी संक्षेप में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्येंद्र कुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ), अश्विनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, अनुराग पाठक, जितेंद्र सिंह, अमीर सिंह, उदय यादव, असमीनाज, रुचि गंगवार, आकांक्षा आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *